निर्माण ठेकेदार से डेढ़ लाख की ठगी, सीमेंट के नाम पर ऐंठी राशि

राजगढ़। निर्माण कार्य करने वाले नगर के एक ठेकेदार के साथ सीमेंट खरीदने के नाम पर झांसा देते हुए डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी होने का मामला सामने आया है.

ठेकेदार द्वारा अपने साथ हुई ठगी की शिकायत राजगढ़ पुलिस को की है. राजगढ़ निवासी ठेकेदार संजय विजयवर्गीय ने पुलिस को दिए अपने शिकायती आवेदन में कहा है कि वह राजगढ़ में नर्सिंग कॉलज भवन का निर्माण कार्य करा रहे है.

निर्माण कार्य में सीमेंट की आवश्यकता के चलते उनके द्वारा गूगल नेट पर मायसेम सीमेंट कंपनी राजगढ़ के वितरक का नम्बर सर्च किया जिसमें उन्हें बताए नंबर पर उनके द्वारा जानकारी चाही जिसमें बताया गया कि आपके पास डिस्ट्रीब्यूटर का फोन जा जाएगा. तत्पश्चात फोन आया जिसमें कहा गया कि हमारा वेन्डर कोड दो वर्ष से बंद है जो कि सही है. उसे वापस चालू कराने हेतु हमसे जीएसटी नंबर लिया गया तथा हमे संलग्न इनवाइस भेज 640 बैग सीमेंट का भुगतान एक लाख 66 हजार चार सौ रुपये खाता डिटेल पर करने को कहा गया. हमारे द्वारा बैंक ऑफ इंडिया राजगढ़ शाखा द्वारा क्रास चेक से आरटीजीएस का भुगतान 1 सितंबर को कर दिया गया.

ऐसे हुआ संदेह

2 सितंबर को गाड़ी की डिटेल मांगने पर 360 बैग सीमेंट का भुगतान और डालने को कहा गया इस बात पर संदेह हुआ. जब हमारे द्वारा बैंक शाखा में पता किया तो उक्त खाता दारोगी मांझी के नाम से पाया गया जिसमें बैलेंस शून्य था. इसके बाद फरियादी द्वारा अपने साथ हुई ठगी की शिकायत करते हुए थाना प्रभारी राजगढ़ को आवेदन दिया गया.

Next Post

कलेक्टर के बाद अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम से ठगी की कोशिश

Thu Sep 4 , 2025
उमरिया। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में जहां कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी की कोशिश हुई थी, वहीं अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल को निशाना बनाया गया है। ठगों ने उनका नाम […]

You May Like