टिम सीफर्ट ने जड़ा CPL इतिहास का सबसे तेज शतक

टिम सीफर्ट ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में 40 गेंदों पर शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीफर्ट ने 40 गेंदों पर शतक लगाकर इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ सीपीएल में यह संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक भी है।

30 वर्षीय टिम सीफर्ट ने सेंट लूसिया के ग्रोस आइलेट स्थित डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सेंट लूसिया किंग्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेले गए सीपीएल 2025 के 18वें लीग मैच में महज 40 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया।  वह 53 गेंदों में 125 रन बनाकर नाबाद रहे और उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेंट लूसिया किंग्स ने 205 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में सिर्फ़ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Next Post

बहुचर्चित धान घोटाले मामले में आरोपी को जमानत नहीं

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर: बहुचर्चित धान फर्जीवाड़ा में आरोपी बनाए गए समिति प्रबंधक भैयाजी सिंह ठाकुर को हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कुंडम पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। अधीनस्थ अदालत से जमानत निरस्त होने पर भैयाजी […]

You May Like