24 घंटे के भीतर हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सीधी।कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार

दिनांक 30 अगस्त 2025 को फरियादी रामलखन साकेत निवासी बमुरी, थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता सरिमन साकेत उम्र लगभग 50 वर्ष मवेशी चराते समय अपने घर के पास जंगल में लकड़ी काट रहे चचेरे भाइयों दीपक साकेत, रामायण साकेत एवं रामनरेश साकेत को मना कर रहे थे। मना करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए घातक हमला किया। दीपक साकेत ने टांगी से सिर पर चार वार किए, रामायण साकेत ने लाठी से प्रहार किया,

रामनरेश साकेत ने पत्थर से हमला किया।घटना में सरिमन साकेत गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर 100 डायल पुलिस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत उन्हें गंभीर हालत में एसजीएमएच रीवा रेफर किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 296, 115(2), 109, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमे वैधानिक कार्रवाई जारी है । इस त्वरित और सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, सउनि राजमणि रजक, प्रधान आरक्षक सूरज सिंह, प्रधान आरक्षक संजय मौर्या एवं महिला प्रधान आरक्षक सुनीता यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

तीर्थनगरी में नाविक ने तीन लोगों को डूबने से बचाया

Sun Aug 31 , 2025
ओंकारेश्वर। धार्मिक तीर्थनगरी ओमकारेश्वर में रविवार सुबह तीन तीर्थयात्रियों को डूबने से बचाया गया। घटना पवित्र नगरी के नर्मदा तट के चक्रतीर्थ घाट की है। रविवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान और ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे । उस दौरान अचानक कुछ श्रद्धालु […]

You May Like