अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला

नपा अधिकारी घायल; तीन पर मामला दर्ज

सतना: मैहर के मुख्य कटरा बाजार में गुरुवार दोपहर को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक विवाद हो गया। नगरपालिका के अतिक्रमण अधिकारी प्रवीण तिवारी पर दुकानदारों ने हमला कर दिया।घटना उस समय हुई जब अतिक्रमण अधिकारी दुकान के बाहर रखे सामान को हटा रहे थे। दुकान संचालक ने पहले सामान हटाने पर धमकी दी।

इसके बाद अखिल गोयल, आशीष और अखिलेश ने प्रवीण तिवारी पर हमला कर दिया।हमले में घायल हुए प्रवीण तिवारी को इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया। आक्रोशित नगरपालिका कर्मचारियों ने मैहर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपी दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

पूर्व पार्षद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat Aug 30 , 2025
जबलपुर: महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद को घमापुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे गहमा-गहमी के बीच न्यायालय ले जाया गया जहां अक्रोशितजनों का गुस्सा फूट गया और वह आरोपी के साथ धक्कामुक्की करने लगे। हालांकि ओमती और घमापुर पुलिस […]

You May Like