रूस ने यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक उद्यमों और हवाई अड्डों पर किया हमला

मॉस्को, 28 अगस्त (वार्ता) रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक उद्यमों और हवाई अड्डों पर जाेरदार हमले को अंजाम दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “इस हमले में लंबी दूरी से सटीक निशाना लगाने वाले हवाई हथियार, किंजल हाइपरसोनिक एरोबैलिस्टिक मिसाइलें और लड़ाकू ड्रोन शामिल थे।

मंत्रालय ने कहा, “हमलावर अभियान सफल रहा और इसने अपने लक्ष्यों को हासिल किया।”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वाेल्दीमिर जेलेंस्की ने भी इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि रूस ने हमारे शहरों और समुदायों के खिलाफ एक और बड़ा हमला किया है। इसमें कहा गया कि हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और दस से अधिक लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन की वायुसेना ने एक बयान में कहा कि रूस ने रात 598 लड़ाकू और जासूसी ड्रोन भेजे और 31 मिसाइलें भी दागी। यूक्रेनी एयर डिफेंस ने इनमें से 563 ड्रोन और 26 मिसाइलों को रोक लिया। ये 13 स्थानों पर जमीन से टकराईं और 26 स्थानों पर इनका मलबा गिरा।

 

Next Post

कतर के प्रतिनिधिमंडल के साथ निवेश बढ़ाने पर चर्चा

Thu Aug 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अगस्त (वार्ता) भारत दौरे पर यहां आये कतर के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार को एक बैठक में द्विपक्षीय निवेश सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी […]

You May Like