वाइन शॉप और रेस्टोरेंट द्वारा फैलाया जा रहा था कचरा, स्पाट फाइन

इंदौर : आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में किसी भी प्रकार का कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में आज झोन क्रमांक 18 के अंतर्गत 2 स्थानों पर 30 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया।

अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान झोन क्रमांक 18 वार्ड क्रमांक 63 के अंतर्गत अग्रसेन चौराहे का पास स्थित मजदूर चौक के सामने कंपोजिट वाइन शॉप की दुकान के बाहर कचरा एवं गंदगी पाए जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जायसवाल को स्पॉट फाइन करने हेतु निर्देशित किया गया.

स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि अपर आयुक्त स्वास्थ्य के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 63 के अंतर्गत कंपोजिट वाइन शॉप पर दस हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया. इसके साथ ही झोन क्रमांक 18 वार्ड क्रमांक 63 के अंतर्गत महाकाल का रेस्टोरेंट परिसर में भी कचरा एवं गंदगी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध स्पॉट फाइन कार्रवाई के दौरान प्रबंधक उपस्थित नहीं होने पर रेस्टोरेंट को सील किया गया.

इसकी पश्चात रेस्टोरेंट के मालिक के आने के पश्चात रेस्टोरेंट के बाहर कचरा गंदगी फैलाने पर रुपए 20 हजार का स्पाट फाइन फाइन वसूल कर रेस्टोरेंट को खोला गया. कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जायसवाल, सहायक सीएसआई शोभरन खरे, क्षेत्रीय दरोगा एवं एनजीओ की टीम उपस्थित थी.

Next Post

पीवी सिंधु, ध्रुव-तनिषा और सात्विक-चिराग की जोड़ी 16वें राउंड में पहुंची

Thu Aug 28 , 2025
अब भारत की उम्मीदें रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी पर टिकी होंगी। इसके साथ ही एचएस प्रणय पुरुष एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। […]

You May Like