चलती कार में लगी आग

इंदौर. केसरबाग ब्रिज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक चलती कार में आग लग गई. धुएं के गुबार और आग की लपटें उठते ही राहगीर घबरा गए और ब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. हादसे के कारण कुछ देर तक ट्रैफिक भी प्रभावित रहा, फिलहाल ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच कर यातायात व्यवस्थित कर रही है.

Next Post

मीराबाई चानू और धर्मज्योति देवघरिया ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

Mon Aug 25 , 2025
अहमदाबाद 25 अगस्त (वार्ता) पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने महिला वर्ग और धर्मज्योति देवघरिया ने पुरुष वर्ग में सोमवार को राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीते। आज यहां प्रतिस्पर्धा करते हुए मीराबाई चानू ने 193 किग्रा (84 किग्रा स्नैच प्लस 109 किग्रा क्लीन एंड जर्क) भार उठाकर […]

You May Like