नवोदय विद्यालय में सांसद गणेश सिंह ने भरी छात्रों में ऊर्जा

सतना: रहिकवारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए इसरो की उपलब्धियों और चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता की जानकारी साझा की। सिंह ने छात्रों को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा का भंडार असीम है, जितना ले सको उतना ग्रहण करो। उन्होंने गर्व से बताया कि 2023 के चंद्रयान मिशन में शामिल वैज्ञानिक निरलेस सिंह इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं, जिन्होंने सतना और नवोदय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में प्रदर्शित पीसीएलवी रॉकेट मॉडल की सराहना करते हुए सांसद ने बच्चों को इसरो जैसे संस्थानों में योगदान देने की प्रेरणा दी। बाद में बच्चों ने सांसद से संवाद किया और अपनी समस्याएं साझा कीं। सिंह ने भरोसा दिलाया कि उनकी परेशानियों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बच्चों से आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Next Post

यूक्रेन ने रुस की तेल रिफाइनरियों पर हमले तेज़ किए

Sun Aug 24 , 2025
कीव, 24 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन के रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमलों में वृद्धि के कारण रूस में पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गई हैं जबकि सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए पेट्रोल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन […]

You May Like