तीन सूने घरों में लाखों की चोरी

जबलपुर: शहर मेें बेखौफ चोरों ने चिकित्सा अधिकारी, दवा और फल व्यापारी तीन सूने घरों में धावा बोलते हुए जेवर, नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। ये वारदातें गोराबजार, माढ़ोताल, विजय नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि बिजेन्द्र पटैल 42 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी ने गुरूवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फल का व्यापार करता है।

18 अगस्त को शाम अपनी पत्नी केा लेने रायगढ़ गया था वहां से गुरूवार को घर पहुॅचकर बाहर के गेट का ताला खोला, देखा दरवाजे का कुंदा कटा हुआ था अंदर जाकर देखा आलमारी का ताला टूटा था जिसमें रखे सोने चांदी के जेवरात गायब थे। इसी प्रकार विजय नगर थाने में अजय अग्रवाल 52 वर्ष निवासी कचनार सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर उसके सूने घर से 1 डायमंड अंगूठी, चांदी की 4 जोड़ी पायल, एवं नगदी चुराकर ले गए।

इसी प्रकार गोराबाजार थाने में सत्यजीत कुजूर 38 वर्ष निवासी दत्त टाउनशिप तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुण्डम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ है पिता सरोज कुमार कुजूर का एक मकान अजय सत्यप्रकाश होम्स जेडास कॉलेज रोड़ तिलहरी में है उक्त मकान पिछले 2 माह से बंद है। गुरूवार सुबह लगभग 10 बजे मकान की सफाई कराने पहॅुचा तो ताला खोलकर अंदर गया देखा बेडरूम के नीचे वाली दोनों आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, सोने के जेवर कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये के अज्ञात चोर चुराकर ले गए। चोर छत वाला दरवाजा तोडक़र घुसे थे।

Next Post

पड़रिया खुर्द पंचायत में कागजों में रोपे पौधे,जहां पौधारोपण बताया वहां निकले तबेले

Fri Aug 22 , 2025
सिलवानी: जनपद पंचायत सिलवानी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पौधारोपण के नाम पर लाखों रुपए की राशि निकाल ली गई, जबकि हकीकत में एक भी पौधा नहीं लगाया गया। पंचायत रिकॉर्ड में सैकड़ों पौधे रोपे जाने का उल्लेख […]

You May Like