यातायात को अवरूद्ध कर रहे अतिक्रमण को हटाया

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा सुगम यातायात के लिये शहर की प्रमुख सड़कों एवं बाजारों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

आज गुरूवार को निगम अमले द्वारा लगातार स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई जिसके तहत पूर्व विधानसभा अंतर्गत झांसी रोड़ बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ पर हाथ ठेले एवं गुमटी लगा कर किये गये अतिक्रमण को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा। इसके साथ ही मेहराब साहब की तलैया हॉकर्स जोन के बाहर मुख्य मार्ग पर एवं जनकगन्ज डिस्पेंसरी से छत्री मण्डी सहित मुख्य मार्गों एवं विभिन्न स्थानों पर खड़े यातायात में बाधक हाथ ठेलों, फुटपाथी दुकानों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत दल (दक्षिण) द्वारा हटवाया गया तथा जप्त किए सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। साथ ही महाराज बाडा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों छापाखाना, गोरखी गेट, गोरखी स्काउट, टोपी बाजार, टाउन हॉल, गांधी मार्केट सहित मुख्य मार्गों एवं विभिन्न स्थानों पर लगे कट आउटों, पोस्टरों, बैनरों को मदाखलत दल द्वारा हटवाया गया।

Next Post

प्रेस्टविज का कहर, इंडिया ए की पारी लड़खड़ाई

Thu Aug 21 , 2025
ब्रिस्बेन, 21 अगस्त (वार्ता) वर्षा प्रभावित इकलौते टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ए की जॉर्जिया प्रेस्टविज (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे गुरुवार को इंडिया ए की टीम पहले दिन लड़खड़ा गई। आज यहां एलन बॉर्डर मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी […]

You May Like