अमेरिका अब यूक्रेन को हथियार नहीं देगा: रुबियो

वाशिंगटन, 19 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि उनका देश अब यूक्रेन को हथियार देने में दिलचस्पी नहीं रखता है और इसके बजाय नाटो के ज़रिए यूरोपीय देशों से भुगतान प्राप्त कर उन्हें हथियार बेचेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और कई यूरोपीय राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक के बाद ‘फॉक्स न्यूज़’ को दिए एक साक्षात्कार में श्री रूबियो ने कहा, “हम अब यूक्रेन को ना हथियार दे रहे हैं और ना ही पैसा दे रहे हैं। अब हम यूरोपीय देशों को हथियार बेच रहे हैं और वे नाटो के ज़रिए इसके लिए भुगतान कर रहे हैं।”

श्री रुबियो ने युद्ध की जटिलताओं का उल्लेख करते हुए कहा, “पिछली सरकार के दौरान हमारे पास एकमात्र विकल्प यही था कि यूक्रेन को जितनी ज़रूरत हो, उतनी धनराशि देते रहें, चाहे इसमें कितना भी समय लगे। लेेकिन अब लोग वास्तव में इसे समाप्त करने के उपायों पर बात कर रहे हैं। अब इसमें थोड़ा और काम करना होगा और कुछ समय भी लगेगा, लेकिन हम प्रगति कर रहे हैं।”

 

 

Next Post

रूस, मंगोलिया के प्रधानमंत्री ने ऊर्जा और परिवहन परियोजनाओं पर चर्चा की

Tue Aug 19 , 2025
मास्को, 19 अगस्त (वार्ता) रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने मंगोलिया के प्रधानमंत्री गोम्बोजाविन जंदनशातर के साथ ऊर्जा, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों की संयुक्त परियोजनाओं पर चर्चा की है। रूसी सरकार ने यह जानकारी दी है। सोमवार को एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने अपने […]

You May Like