ड्रग्स का जखीरा पकड़े जाने पर कांग्रेस का रोष, रोशनपुरा चौराहे पर किया प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी में हाल ही में पकड़े गए ड्रग्स के बड़े जखीरे के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोशनपुरा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार पर अपराध व नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन इसे रोकने में विफल साबित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश में नशे का अवैध व्यापार बंद नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

Next Post

लापरवाही: गंभीर मरीज को तीन मंजिला इमारत से बगैर ऑक्सीजन नीचे लाए,दम तोड़ा

Tue Aug 19 , 2025
रायसेन। जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर से सामने आई। बीती रात जिला अस्पताल में भोपाल रेफर होने के बाद तीसरी मंजिल से नीचे लाते समय बाबूलाल 55 वर्ष,की गंभीर बीमारी के चलते हुई मौत।मृतक के परिजनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं परिजनों द्वारा जमकर […]

You May Like