
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बगराजन में शुक्रवार देर रात विनोद कुशवाहा की बताशा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। घटना में फैक्ट्री के अंदर रखा करीब 5 से 6 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे कुशवाहा समाज के लोग सिटी कोतवाली पहुंचे और व्यापारी लालूलाल चंद्रवानी पर रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया।
पीड़ित विनोद कुशवाहा ने बताया कि आगजनी में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और वह परिवार सहित बड़ी मुश्किल से बच पाए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
