यादव कल बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड प्रवास पर रहेंगे

भोपाल, 22 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 मई को बिहार के गया, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और झारखंड के देवघर में स्थानीय कार्यक्रम, जनसभा, रोड शो और बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

डॉ यादव 23 मई को सुबह साढ़े आठ बजे बिहार के गया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.25 बजे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचकर रोड शो में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 5.50 बजे झारखंड के लोकसभा क्षेत्र गोड्डा जिला देवघर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 7 बजे देवघर के मैहर गार्डन में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Next Post

पिकअप वाहन और टेंपो की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

Wed May 22 , 2024
मंडला, 22 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में पोनिया गांव के पास आज एक पिकअप वाहन और तिपहिया वाहन (टेंपो) की आमने-सामने हुई भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीजाडांडी थाना […]

You May Like