पिकअप वाहन और टेंपो की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

मंडला, 22 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में पोनिया गांव के पास आज एक पिकअप वाहन और तिपहिया वाहन (टेंपो) की आमने-सामने हुई भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीजाडांडी थाना क्षेत्र के पोनिया गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से बीजाडांडी और निवास सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। हादसे के समय टेंपो ग्राम साल्हे पानी से मनेरी की ओर जा रहा था। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।

Next Post

भाजपा की साजिश के तहत दिल्ली का पानी हरियाणा ने रोका : आप

Wed May 22 , 2024
नयी दिल्ली 22 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) ने हरियाणा पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि छठे चरण में मतदान से पहले पानी रोककर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साज़िश रचने का काम किया है। आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री […]

You May Like