ट्रम्प-पुतिन शिखर सम्मेलन बिना किसी ठोस समझौते के समाप्त

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत में अच्छी प्रगति की है लेकिन आज के शिखर सम्मेलन से यूक्रेन में युद्ध पर कोई समझौता नहीं हो पाया। यह जानकारी सीएनएन ने दी।

शुक्रवार रात फ़ॉक्स पर दिए एक इंटरव्यू में, श्री ट्रम्प ने युद्धविराम वार्ता की ज़िम्मेदारी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की पर डालते हुए कहा कि जल्द ही ज़ेलेंस्की और पुतिन के बीच एक बैठक तय होगी। श्री ट्रम्प ने कहा कि वे दोनों उस बैठक में मेरी उपस्थिति चाहते हैं।

दोनों नेता अलास्का में लगभग छह घंटे बिताने के बाद वहां से रवाना हो गए हैं। श्री पुतिन ने भी बातचीत को सकारात्मक बताया लेकिन दोनों नेताओं ने पत्रकारों को बयान पढ़ने के बाद सवालों के जवाब नहीं दिए।

Next Post

आर्मी हेड क्वार्टर पहुंचा था जालसाज, तीन नियुक्ति पत्रों मेंं धोखाधड़ी कर लगाई थी सील

Sat Aug 16 , 2025
जबलपुर: आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करते हुए लोगों को चूना लगाने वाला रिटायर्ड आर्मी मैन राजेश राजभर को रांझी पुलिस ने रिमांड मेेंं लेने के बाद उससे पूछताछ गई। जिसमें उसने अनेक राज उगले। इस दौरान फर्जीवाड़े से जुड़े अहम दस्तावेज भी जब्त किए […]

You May Like

मनोरंजन