वॉर 2 की कहानी के अहम मोड़, ट्विस्ट और सरप्राइज़ को साझा न करें : ऋतिक- एनटीआर

मुंबई, (वार्ता) सुपरस्टार ऋतिक रोशन और एनटीआर ने एक विशेष संदेश जारी कर प्रशंसकों, मीडिया और दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे वॉर 2 की कहानी के अहम मोड़, ट्विस्ट और सरप्राइज़ को सोशल मीडिया या किसी भी सार्वजनिक मंच पर साझा न करें, जिससे फिल्म का रोमांच बड़े पर्दे पर ही महसूस किया जा सके।

अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म वॉर 2 को ऋतिक और एनटीआर ने ‘बेहद प्यार और जुनून’ से बनाया है। दोनों का कहना है कि यह एक सिनेमाई स्पेक्टेकल है जिसे सिर्फ सिनेमाघरों में ही अनुभव करना चाहिए।

ऋतिक रोशन ने कहा, “वॉर 2 को बहुत प्यार, समय और पैशन के साथ बनाया गया है। इस ड्रामेटिक कहानी के लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स को थिएटर में अपनी आंखों के सामने देखना ही इसका असली अनुभव है। मेरा सभी मीडिया, दर्शक, फैंस से निवेदन है,कृपया किसी भी कीमत पर हमारे स्पॉयलर्स की रक्षा करें।”

एनटीआर ने कहा, “जब कोई दर्शक थिएटर में वॉर 2 देखने आए, तो उसे वही खुशी, रोमांच और मनोरंजन महसूस हो जो आपने इसे पहली बार देखते हुए किया था। स्पॉयलर्स का कोई मज़ा नहीं है और यह फिल्म देखने के अनुभव को बहुत प्रभावित करता है। हमें ढेर सारा प्यार दें और वॉर 2 की कहानी सबके लिए एक राज़ बनी रहने दें… हम आप पर भरोसा कर रहे हैं।”

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म आज हिंदी, तमिल और तेलुगु में विश्वभर में रिलीज हो गयी है।

 

Next Post

सारा अली खान ने की फिल्म निशानची और स्टारकास्ट की तारीफ की

Fri Aug 15 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म निशानची और उसकी स्टारकास्ट की तारीफ की है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने अपनी आने वाली फिल्म निशानची के फर्स्ट लुक से पहले ही हलचल मचा दी है। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी के तड़के से भरपूर ये फर्स्ट लुक एक दमदार, […]

You May Like