
इंदौर. जिला चिकित्सालय में आज से सीटी स्कैन सेवा की शुरुआत हो गई है. इसके साथ ही मरीजों को अब गुणवत्ता के साथ समय पर जांच सुविधा जिला अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध होगी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने सीटी स्कैन टीम को निर्देश दिए कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता और तुरंत सेवा प्रदान की जाए. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पूरे जिला अस्पताल परिवार को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोढ़ी, डॉ. संतोष वर्मा, अस्पताल प्रबंधक प्रग्नेश भट्ट, आरएमओ डॉ. सतीश नीमा, थैटा लैब्स के अधिकारी और जिला अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा. अधिकारियों ने कहा कि सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और आपात स्थितियों में उपचार और भी तेज़ी से संभव होगा.
