सुबह नाले में फंसा दिखा जिंदगी और मौत के बीच जूझता शख्स

सुबह हुआ रेस्क्यू

इंदौर: बड़वाली प्लाजा स्थित नाले के पास गुरुवार सुबह का नजारा चौंका देने वाला था. रात का अंधेरा ढल चुका था, मगर सुबह की हल्की-सी ठंड और सन्नाटा अब भी हवा में घुला था. इसी बीच, करीब साढ़े चार बजे किसी ने नाले के भीतर एक युवक को बैठे देखा भीगा हुआ, कांपता हुआ, मानो रातभर वहीं फंसा रहा हो. उसकी हालत देख तुरंत पुलिस को खबर दी गई.

थोड़ी ही देर में पलासिया थाने की टीम मौके पर पहुंची. पास जाकर देखा तो युवक पानी में लगभग जकड़ चुका था, हाथ-पैर सुन्न, और चेहरा थकान से निढाल. पानी का बहाव और फिसलन भरी दीवारें उसे ऊपर चढ़ने नहीं दे रही थीं. दिन की पहली रोशनी फैलते ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम भी मौके पर आ गई. रस्सियां बांधी गईं, सीढ़ियां उतारी गईं और पुलिस-नगर निगम के जवान नाले में उतरे.

चारों तरफ लोग जमा थे, कुछ सांस रोके नजारा देख रहे थे, तो कुछ मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद, जवानों ने युवक को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला. बाहर आते ही उसने गहरी सांस ली, मानो मौत के मुंह से लौट आया हो. पानी में रातभर फंसे रहने से उसकी हालत बिगड़ चुकी थी. मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर परिजनों को बुलाकर सौंपा दिया, युवक भी अपने परिजनों के साथ खुशी खुशी चला गया.

Next Post

शिवपुरी में हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक पलटा, बाइक सवार पिता-दो बेटे घायल

Thu Aug 14 , 2025
शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रीनाथ होटल के पास एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक मौके पर ही पलट गया। ट्रक चपेट में एक बाइक सवार आ गया जिससे उस पर […]

You May Like

Play sound