सीधी:स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के संबंध में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई समतलीकरण, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि के विषय में सभी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी दिए गये दायित्वों का पूरी गम्भीरता से पालन करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मिनी अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
