इंडस्ट्रियल एरिया शराबियों का अड्डा बना, हेडलाइट विवाद में युवक की जान गई

विदिशा। पीतल मिल चौराहे स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बाइक की हेडलाइट चालू करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत चार युवकों ने 28 वर्षीय राहुल राजपूत पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मिस्त्री का काम करता था और परिवार का एकमात्र सहारा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका शराबखोरी के लिए बदनाम है, जहां आए दिन झगड़े होते रहते हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान में भव्य वाहन रैली, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

Mon Aug 11 , 2025
मंडला। आजादी के 79वें अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंडला में भव्य वाहन रैली और हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई रैली मुख्य चौराहों व महाराजपुर क्षेत्र से होते हुए वापस पुलिस ग्राउंड पहुंची। कार्यक्रम में केंद्रीय […]

You May Like