स्वामी रामसेवक दास के सानिध्य में बड़ी शाला में आज होगा श्रावणी उपाकर्म

ग्वालियर: सिद्धपीठ श्री गंगा दास की बड़ी शाला में पूरन बैराठी स्वामी रामसेवक दास जी महाराज के सानिध्य में एवं श्री रामस्वरूप शास्त्री की अध्यक्षता में आचार्य श्री राम नरेश उपाध्याय द्वारा आज रक्षाबंधन पर श्रावणी उपाकर्म होगा। श्रावणी उपाकर्म वेदिक परम्परा का पालन करने वालों का प्रमुख पर्व माना गया है ओर श्रावण पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है।

वेदिक परम्परा को निभाते हुए यह पर्व बड़ी शाला में विगत कई वर्षों से मनाया जाता रहा है जिसमें शहर के कई वेदिक ब्राह्मण एकत्रित होंगे ओर पूरे विधि विधान से वेद मंत्रो के उच्चारण के साथ गो मूत्र गोमय गो घृत पंच गव्य एवं संकल्प विधि के साथ यह पर्व मनाया जायगा ओर ऋषि पूजन हवन आदि किया जायगा। इसके लिए पूरन बैराठी स्वामी रामसेवक दास महाराज ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म की तैयारी पूर्ण कर ली गई है ओर आज सभी विद्वत लोगों के साथ यह पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जायगा। संस्कृत दिवस भी मनाया जाएगा वहीं विद्वान अपने अपने मत रखेंगे ।

Next Post

जस्टिस डीके पालीवाल को दी गई विदाई, हाईकोर्ट में जजों के दस पद अब भी रिक्त

Sat Aug 9 , 2025
जबलपुर: हाईकोर्ट के जस्टिस डीके पालीवाल के सम्मान में शुक्रवार को हाईकोर्ट सभागार में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व प्रशासनिक न्यायाधीश अतुल श्रीधरन सहित सभी न्यायमूर्ति उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश सचदेवा व न्यायमूर्ति पालीवाल के व्यक्तित्व-कृतित्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा […]

You May Like