पशुपतिनाथ मंदिर के भंडार से निकला 32 लाख से अधिक का दान

मंदसौर। श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दानपात्रों की गणना से इस बार दो दिन में कुल ₹32,70,795 की राशि प्राप्त हुई है। यह गणना कार्य 6 और 7 अगस्त 2025 को संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप अर्पित नकद राशि के साथ-साथ विदेशी मुद्रा और चांदी के छोटे आइटम भी प्राप्त हुए हैं।

मंदिर प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

दिनांक 6 अगस्त 2025 को ₹21,20,000

दिनांक 7 अगस्त 2025 को ₹11,50,795

की नकद राशि प्राप्त हुई।

यह पूरी राशि मंदिर के बैंक खाते में जमा करा दी गई है।

इसके अलावा दानपात्रों से 30 ग्राम चांदी के छोटे आइटम और विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई है, जिसमें:

अमेरिका – 15 डॉलर

संयुक्त अरब अमीरात – 10 व 5 दिरहम

कुवैत – 1 दिनार

ओमान – 1 रियाल

नेपाल – 1 नेपाली रुपया शामिल है।

मंदिर समिति ने इस उदार योगदान के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है और बताया कि यह राशि धार्मिक गतिविधियों, सेवा कार्यों तथा मंदिर व्यवस्थापन में उपयोग की जाएगी।

Next Post

मेडिकल कॉलेज रैगिंग: दो छात्र निष्कासित, एक साल तक कैंपस से बाहर

Thu Aug 7 , 2025
रतलाम। स्थित शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना सामने आई है। सेकेंड ईयर के दो छात्र आयुष्मान पांडे और अमोलिक वर्मा ने नशे की हालत में फर्स्ट ईयर हॉस्टल में घुसकर एक छात्र के बाल ट्रिमर से काट दिए और दूसरे से शराब मंगवाई। विरोध पर […]

You May Like