हथिनी माधुरी को वनतारा से वापस नंदनी मठ भेजने की मांग उठी, दिया ज्ञापन

भिंड: महाराष्ट्र से हथिनी माधुरी को जामनगर स्थित नवतारा में भेजने पर भिंड जिले के जैन समाज में आक्रोश है। श्री सकल दिगंबर जैन समाज के सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को सौंपा। इस दौरान सदस्यों ने हथिनी माधुरी को नवतारा से वापस नंदनी मठ भेजे जाने की मांग की।ज्ञापन के दौरान संगठन के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर ‘माधुरी’ को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गुजरात के जामनगर में स्थित वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन सेंटर नवतारा शिफ्ट किया गया है.

जिसको लेकर जैन समाज आक्रोशित है। जैन समाज के लोगों के लिए माधुरी हथिनी के गहरे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व जुड़े हुए हैं। माधुरी दशकों से गहरी आध्यात्मिक प्रथाओं और सामुदायिक जीवन का एक अभिन्न अंग रही हैं। हथिनी माधुरी को नंदनी मठ में सुरक्षित वापस लाने के लिए संकल्प लिया है। हमारी मांग है कि हथिनी माधुरी जल्द से जल्द मठ में भेजा जाए। इस मौके पर पार्षद मनोज जैन, विपुल जैन, नीरज जैन पुजारी, ऋषभ जैन, विवेक जैन मोदी, अंकित जैन, विशाल जैन, वैभव जैन, निखिल जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।

Next Post

स्टाम्प शुल्क वृद्धि: जनता की जेब काट रही सरकार

Thu Aug 7 , 2025
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार द्वारा स्टाम्प शुल्क में 100 से 500% तक की बढ़ोतरी को जनविरोधी बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या अब मप्र में जरूरी दस्तावेज बनवाना भी लग्ज़री हो गया […]

You May Like