खाद की किल्लत पर किसानों का हंगामा, प्रभारी गायब

ग्वालियर: राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किसानों को समुचित खाद्य आपूर्ति के दावों के बावजूद स्थानीय किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्वालियर के पुतलीघर रोड स्थित सहकारी खाद्य वितरण केंद्र पर जुटे सैंकड़ों किसान प्रशासन के दावों की पोल खोल रहे हैं। मौके पर पहुंचे नवभारत संवाददाता ने किसानों से बात की तो उनका कहना था कि खाद्य वितरण केंद्र के प्रभारी यहाँ से गायब हैं और कर्मचारी अपनी मनमानी करते हुए अपने लोगों को खाद बांँट रहे हैं। खाद के लिए हंगामा कर रहे किसानों ने खाद वितरण एजेंसी पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी ओर खाद वितरण केंद्र में खाद बांट रहे कर्मचारी मनीष का कहना है कि यहांँ हम सभी को खाद बांँट रहे हैं। 2 दिन पहले की पर्चियों के जरिए खाद दी जा रही है। कुछ ट्रॉलियों में खाद की 100 200 थोक में बोरियां ले जाने के आरोप पर कर्मचारियों का कहना था कि यह खाद सोसाइटियों को जा रही है लेकिन किसानों का आरोप है यदि समिति को खाद दी जा रही होती तो हम यहाँ क्यों आते। बहरहाल राज्य सरकार और प्रशासन के दावों के बीच खाद वितरण केन्द्रों पर सुबह से लगी भीड़ खाद की किल्लत की कहानी कह रही है।

Next Post

मूंग खराब होने व खरीदी बंद होने से अनाज मंडी में कम दाम मिलने की चिंता किसानों को सता रही

Thu Aug 7 , 2025
रायसेन:जिले के किसानों को इस समय मूंग फसल की बिक्री में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों पर जूट की बोरियों की कमी और स्लॉट बुकिंग में अड़चनों के कारण मूंग की खरीदी कई जगहों पर रुकी हुई है। बारदाना न होने से किसान तौल नहीं […]

You May Like

Play sound