दमोह स्टेशन पर श्रमदान

दमोह: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दमोह स्टेशन पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें समस्त रेल कर्मचारियों के साथ-साथ स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन सीबीपीएस आरडी मीणा व पंकज तिवारी श्रम कल्याण निरीक्षक व अन्य सभी विभागो के रेल कर्मचारियों सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजर शक्ति सिंह, दिनेश कुमार प्रोजेक्ट इन्चार्ज स्वप्निल मालोदे द्वारा रेलवे स्टेशन प्रांगण को झाड़ कर श्रमदान किया गया.

जैसा कि विदित है, इस वर्ष भारतीय रेल द्वारा स्वच्छता पखवाड़े को 1 अगस्त से 15 अगस्त 2025 प्रथम चरण में व दूसरे चरण में 16 अगस्त से 31 अक्टूबर तक भारतीय रेल के समस्त रेल मंडलों में चलाया जाएगा व सफाई के विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा आमजन को सफाई संदेश जनता के बीच दिया जाएगा व स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन द्वारा यात्रियों से रेल परिसर को साफ-स्वच्छ रखने का आग्रह किया गया.

Next Post

यश दयाल की मुश्किलें बढ़ीं, हाई कोर्ट से लगा झटका,

Thu Aug 7 , 2025
क्रिकेटर यश दयाल को कोर्ट की तरफ से झटका लगते हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार के मामले में यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से मना कर दिया है। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के […]

You May Like