जन आभार उत्सव: ननि और जनता के बीच विश्वास की भागीदारी

इंदौर: नगर निगम परिषद के 25 गौरवशाली वर्षों और वर्तमान परिषद के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर के सभी 85 वार्डों में जन आभार उत्सव आयोजित किया गया. यह आयोजन नगर निगम और नागरिकों के बीच विश्वास व भागीदारी का प्रतीक बना. मुख्य समारोह वर्ल्ड कप चौराहे पर हुआ, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया समेत बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का वर्चुअल संबोधन रहा.मुख्यमंत्री ने इंदौर को नवाचारों की भूमि बताते हुए मेट्रोपॉलिटन एक्ट को ऐतिहासिक कदम कहा. विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर अगले 25 वर्षों के विकास के लिए तैयार है.

महापौर ने वर्ष 2050 तक के डिजिटल, ग्रीन और सोलर इंदौर की नींव रखने की बात कही. सभी पार्षदों ने अपने वार्डों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और नगर विकास की डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई. विधायक हार्डिया ने नर्मदा परियोजना और ट्रैफिक सुधारों को नगर निगम की प्रमुख उपलब्धि बताया.

Next Post

राह-वीर योजना: सड़क हादसों में मददगारों को मिलेगा सम्मान और इनाम

Wed Aug 6 , 2025
इंदौर: राह-वीर योजना की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों में घायलों को गोल्डन आवर में त्वरित मदद दिलाना है. हादसे के शिकार को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25,000 रुपये और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की कि हादसों में घायलों की मदद […]

You May Like