चावल-चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़, दालों के दाम बढ़े

नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के दाम बढ़े जबकि गेहूं में मामूली नरमी रही। चीनी में तेजी और गुड़ में गिरावट रही। दालों के भाव चढ़ गये जबकि खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 29 रिंगिट टूटकर 4,164 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिका में सोया तेल वायदा 0.33 प्रतिशत लुढ़ककर 53.72 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 113 रुपये बढ़कर 3,835.12 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गया। वहीं, गेहूँ दो रुपये सस्ता हुआ और 2,840.19 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी सात रुपये उतरकर 3,294.09 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका।

सरसों तेल औसतन 135 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मूंगफली तेल करीब 201 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। सोया तेल करीब 77 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ जबकि वनस्पति 78 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। सूरजमुखी तेल 56 रुपये और पाम ऑयल तीन रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ।

दाल-दलहनों में मसूर दाल औसतन 105 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गयी। चना दाल 96 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। तुअर दाल करीब 181 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। दाल मूंग भी 119 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त में रही। उड़द दाल के दाम स्थिर रहे।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 85 रुपये प्रति क्विंटल चढ़े। चीनी भी 17 रुपये प्रति क्विंटल के महँगी हुई।

 

 

Next Post

सहायक संचालक ने किया औचक निरीक्षण: बच्चों को दिए टिप्स

Mon Aug 4 , 2025
सेमरीहरचंद। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सहायक संचालक शिक्षा जसवंत सिंह एवं पारस जैन ने पोशाक निरीक्षण किया एवं शिक्षा के स्तर की जानकारी ली। सहायक संचालक जहां नवी एवं दसवीं कक्षा में जाकर गणित विषय में छात्रों से सवाल पूछे एवं सरल विधि से गणित हल करने की […]

You May Like