मणिपुर पुलिस का अवैध उर्वरक बिक्री और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान

इंफाल, 3 अगस्त (वार्ता) मणिपुर पुलिस ने राज्य में अवैध व्यापार गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कल अनधिकृत उर्वरक बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिये व्यापक अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि पुलिस टीमों ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में उर्वरकों की बिक्री और भंडारण में शामिल खुदरा दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की। इस अभियान का उद्देश्य यह पता करना था कि क्या ये व्यापारी सरकार के साथ पंजीकृत हैं और उर्वरकों की बिक्री से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पालन कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान, इंफाल पश्चिम के चिंगमेइरोंग स्थित नेपाली बस्ती निवासी करण छेत्री नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि छेत्री सरकार की तरफ से उसकी एजेंसी को दिये गये अधिकार क्षेत्र से बाहर काम कर रहा था और कथित तौर पर कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए उर्वरकों की धोखाधड़ी में शामिल था।

इसी तरह के एक संबंधित अभियान में, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले में दो अलग-अलग जगहों पर मादक पदार्थों के खिलाफ समन्वित अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। , जिनकी पहचान कांगपोकपी वार्ड नंबर 9 निवासी ल्हिंगनेइचोंग उर्फ हेचोंग हानशिंग, गमगीफाई निवासी रेबेका हाओकिप और सैकुल के सैखो गाँव निवासी पाओटिनकाई खोंगसाई के रूप में की गयी है। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने 2.61 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 2.88 किलोग्राम अफीम, 140 ग्राम गांजा, 23,110 रुपये नकद और 14 मोबाइल फोन ज़ब्त किए।

अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई राज्य में अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन मामलों की जांच की जा रही है और इससे जुड़े और लोगों की गिरफ्तारियां भी की जा सकती है।

Next Post

तेज रफ्तार की पानी के टैंकर टक्कर से युवक की मौत

Sun Aug 3 , 2025
इंदौर: निपानिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ, पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज जांच शुरु की. मृतक प्रतीक कापड़े उम्र 49 निवासी तुलसी नगर अपने काम से […]

You May Like