गोवा, मिजोरम, राजस्थान,मणिपुर,केरल, हिमाचल और दिल्ली ने जीते मैच

काकीनाडा, 02 अगस्त (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को डिवीजन ‘सी’ के मैचों में गोवा, मिजोरम और राजस्थान ने तथा डिवीजन ‘बी’ में मणिपुर, केरल और दिल्ली ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि हिमाचल और तमिलनाडु के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।

आज यहां डिवीजन ‘सी’ के पहले मैच में गोवा ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव को 4-0 से हराया। गोवा के लिए प्रियंका बाल्मीक ने (10वें, 25वें) मिनट, प्राची परशुराम यादव ने (चौथे) मिनट और राशि सूर्यवंशी ने (59वें) मिनट में गोल किए।

अगले डिवीजन ‘सी’ मुकाबले में मिजोरम ने गुजरात को 9-0 से हराया। गुजरात के लिए अंजना जाक्सा ने (आठवें, 26वें, 28वें, 32वें) मिनट में चार गोल किए, जेड लालडिंटलुआंगी ने (पांचवें, 10वें, 52वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई और जोथनमावी ने (16वें) मिनट और सी मालसावमजेली ने (56वें) मिनट में एक-एक गोल किये।

डिवीजन ‘सी’ के तीसरे मैच में राजस्थान ने तेलंगाना को 6-1 से हराया। राजस्थान के लिए महावर गायत्री ने (नौंवे, 24वें, 25वें, 60वें) मिनट में चार गोल किए, जबकि कप्तान साक्षी शर्मा ने (40वें, 56वें) मिनट में दो गोल दागे। तेलंगाना की ओर से एकमात्र गोल चिथुरु संदीप राज भविष्य ने (12वें) मिनट में किया।

डिवीजन ‘बी के पहले मैच में मणिपुर ने उत्तराखंड को 2-0 से हराया। मणिपुर के लिए प्रिया देवी मुतुम ने (38वें) मिनट और एलीना देवी कीसम ने (55वें) मिनट में किए।

अगले मैच में केरल ने ले पुडुचेरी को 4-2 से हराया। केरल की कप्तान देवीप्रिया के एस ने (21वें, 44वें, 59वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई और लक्ष्मी डी ने (चौथे) मिनट में एक गोल किया। इस बीच, ले पुडुचेरी के लिए धिव्याश्री ने (28वें) और हेमलता ने (33वें) मिनट में गोल किया।

एक अन्य मैच हिमाचल और तमिलनाडु के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा। हॉकी हिमाचल के लिए ,खुशी वर्मा ने (15वें) और भूमि (19वें) ने गोल किए, जबकि तमिलनाडु के लिए प्रियदर्शिनी के लिए ने (22वें) और सुबलक्ष्मी एल ने (34वें) मिनट में गोल किए।

दिन के अंतिम मैच में दिल्ली ने अरुणाचल को 4-2 से हराया। दिल्ली के लिए निशा ने (दूसरे) मिनट, दीपिका ने (18वें) मिनट, अंशिका ने (41वें) मिनट और कप्तान शुभम ने (37वें) मिनट में गोल किए, जबकि अरुणाचल के लिए लोकम लोनी ने (48वें) और बिरंग हस्सा ने (60वें) मिनट में गोल किए।

 

Next Post

गावस्कर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए शुभमन गिल

Sat Aug 2 , 2025
लंदन, 02 अगस्त (वार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का एक सीरीज में सर्वाधिक 774 रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। गिल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 11 रन बनाकर आउट हो गए। गिल के इस सीरीज […]

You May Like