लेटेश्वर मंदिर के पीछे गांजा सप्लाई की तैयारी में युवक पकड़ा

इंदौर: शहर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान के तहत आजाद नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान 24 वर्षीय गौरव सोनकर निवासी पवनपुरी कॉलोनी, पालदा के रूप में हुई है.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लेटेश्वर हनुमान मंदिर के पीछे दबिश दी, जहां आरोपी गांजा सप्लाई की तैयारी में था. तलाशी में उसके पास से 1 किलो 107 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ. थाना प्रभारी दिपक करोले ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया और किसे देने वाला था.

Next Post

IND vs ENG: 'सिराज' ने 'बुमराह' का 'रिकॉर्ड' किया 'ध्वस्त', 'वकार यूनुस' के 'क्लब' में हुए 'शामिल', 'पांचवें टेस्ट' में 'धमाल'!

Sat Aug 2 , 2025
‘भारतीय तेज गेंदबाज’ का ‘शानदार प्रदर्शन’, ‘इंग्लैंड’ के खिलाफ ‘टेस्ट’ में ‘नया मुकाम’, क्या ‘भारत’ जीतेगा ‘सीरीज’? नई दिल्ली , 02 अगस्त 2025: इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से न […]

You May Like