
सिवनी मालवा। खाद के टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम कर दिया। सैंकड़ों किसान टोकन वितरण में हो रही अव्यवस्था से परेशान थे। सूचना पर एसडीएम, टीआई व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। किसानों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे खाद की मांग पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों ने किसानों की सूची बनवाई और टोकन वितरण की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें उंगली पर स्याही का निशान भी लगाया गया। किसानों ने बताया कि फसल में यूरिया की जरूरत है, समय पर खाद न मिलने से उत्पादन प्रभावित होगा।
