एसएससी चयन परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का कलेक्ट्रेट में आवेदन

छतरपुर। एसएससी परीक्षा चयन प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षकों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में छतरपुर नगर के छात्र-छात्राओं ने आज दोपहर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे।

करीब दोपहर 12 बजे दर्जनों छात्र-छात्राएं एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने आरोप लगाया कि एसएससी चयन प्रक्रिया में लगातार धांधली हो रही है जिससे योग्य उम्मीदवारों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

छात्रों का कहना था कि यदि जल्द इन मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Next Post

आवारा कुत्तों ने महिला व दो मासूम बच्चों को घायल किया

Fri Aug 1 , 2025
नीमच।शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। कोर्ट मोहल्ला क्षेत्र में 58 वर्षीय नसीमा और दो मासूम बच्चे आमीन (7) व कासिम अली (5) पर खूंखार कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता कासिम को घसीटते हुए दूर तक ले गया। […]

You May Like