
कुक्षी। शिक्षक को सोने के सिक्कों का लालच देकर ठग नकली सिक्के थमाकर लाखों रूपये ले उड़े.लालच में पड़े शिक्षक नें घर के गहने गिरवी रखकर रुपयों का इंतजाम कर इन्हें खरीदा था।यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.आलीराजपुर जिले के नानपुर निवासी पियुष पिता रामेश्वर वाणी नें पुलिस को दी जानकारी में बताया की 26 जुलाई को नानपुर मे मेरे पिताजी दुकान पर बैठे थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आया और कुछ सामान खरीदा और पिता को कुछ चाँदी के पुराने सिक्के होने की बात बताई जो कि सिक्के खुदाई में मिले है और उन्हें बेचना है.यदि आप खरीदना चाहते हो तो मैं 800 रूपये में एक सिक्का आपको बेच दूंगा.मेरे पिताजी से उनके मोबाइल नबर भी लिए एवं उसी दिन रात्री में उसके मोबाईल न.7339794213 से मेरे पिताजी के मोबाईल न.9752056813 पर फोन आया और बताया कि मुझे खुदाई में पीले सिक्के भी मिले है जो मुझे समझ में नहीं आ रहे है, अगर आपको देखना है तो कुक्षी आ जाओ तो दूसरे दिन रविवार के दिन में करीब 12.30 बजे मैं व मेरी माता पुष्पाबाई व पिताजी रामेश्वर वाणी के साथ कार से बायपास में रम्पी डम्पी स्कूल कुक्षी के गैट पर आये वहा पर तीन लोगों के साथ जिनमे एक महिला भी शामिल थी. जिसने अपना नाम संतोष प्रजापति व साथ में महिला को अपनी मां व पुरुष को मामा होना बताया.इसके बाद कार में बैठकर उन्होंने पीले कलर के थैली में रखे करीबन ढाई किलो ग्राम की सिक्के दिखाये और चेक किये जाने की बात कही मेरे पिताजी ने सुसारी जाकर वहाँ सुनार को बताया तो उपरोक्त सिक्का सोने का होना सुनार ने बताया तो हम लोगो को उन लोगो की बातो पर विश्वास हो गया की उपरोक्त सिक्के सोने के है। उक्त व्यक्ति ने उन सिक्के को 40 लाख रूपये में बेचेना बताया.जिसका सौदा 10 लाख रूपये में तय कर रुपयों की व्यवस्था कर लेने का कहा।दो दिनों बाद 29 की सुबह करीब 07.45 बजे कुक्षी आये उनके द्वारा करीब 2 किलो सिक्के की थैली मेरे पापा को दि तो पापा ने उसके बदले उनको 10 लाख रूपये दिये हम सिक्के लेकर नानपुर गये.जहां सुनार से उक्त सिक्के चैक कराते सुनार ने पितल के होना बताया फिर हम सिक्को को लेकर सुसारी आये जहां पुनःसुनार के यहां पर चैक कराये तो सभी सिक्के नकली होना बताया फिर हम लोगो ने उसके मोबाईल पर फोन लगाया तो उसका फोन बंद आया उसके बाद कुक्षी में तलाश किया गया। जिसने अपना नाम संतोष प्रजापति बताया था जिसकी उम्र करीब 35-40 साल व जिसको मां होना बताया उसकी उम्र करीब 55 साल व जिसको मामा होना बताया उसकी उम्र करीब 50 साल होना बताया। उपरोक्त तीनो व्यक्तियों द्वारा बेईमानी से असली सोने के सिक्के बताकर नकली पीतल के सिक्के देकर मेरे पापा रामेश्वर वाणी से नगद 10 लाख रूपये बेईमानी से लेकर लेकर ठगी की।
