हिस्ट्रीशीटर रज्जाक गैंग का एक और ईनामी सदस्य गिरफ्तार, चल रहा था फरार

जबलपुर: शातिर बदमाश अब्दुल रज्जाक गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने राईट टाउन में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी बलवा, अपहरण, धमकी मामले में फरार था।पुलिस ने बताया कि ओमती थाने में दर्ज प्रकरण में रविन्द्र पटेल फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।

इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह द्वारा 15 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी थी। गुरूवार को राईट टाउन में दबिश देते हुये फरार आरोपी रविन्द्र पटेल पिता भूपत सिंह पटेल 46 वर्ष निवसी हिमगिरी अपार्टमेंट स्टेडियम रोड राईट टाउन को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ओमती पुलिस ने बतााय कि बरगी डेम में मछली पालन मामले में रज्जाक समेत उसके रिश्तेदार सरफराज, अजहर, सज्जाद, महेन्द्र, नीलेश शर्मा और रवीन्द्र पटेल ने एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे धमकाया था। उससे मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने आरेापियों पर प्रकरण दर्ज किया था। सरफराज, नीलेश, सज्जाद और अजहर को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन रवीन्द्र फरार चल रहा था।

Next Post

ग्राम विजय सागर में नदी में बहे युवक का शव 2 दिन बाद मिला

Fri Aug 1 , 2025
जबेरा/दमोह: जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम विजयसागर में बीते दो दिन पूर्व बुधवार को नदी में नहाते समय नीलेश आदिवासी नदी के तेज बहाव के कारण वह गया था.जिसका शुक्रवार को दो दिन बीत जाने के बाद कांटी हार में किसान जब खेत पहुंचा. उसे नदी में शव दिखा. जिसकी सूचना […]

You May Like