जून में सेवा क्षेत्र का निर्यात 12 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, (वार्ता) देश का सेवा क्षेत्र का निर्यात जून में 12 प्रतिशत बढ़कर सालाना आधार पर 3,210.5 करोड़ डॉलर पर पहुँच गया।

रिजर्व बैंक के गुरुवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, जून में सेवा क्षेत्र का आयात पाँच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,589.7 करोड़ डॉलर पर रहा।

सेवा क्षेत्र के निर्यात में लगातार तीसरे महीने वृद्धि हुई है। इससे पहले, मई में यह 9.6 प्रतिशत और अप्रैल में 8.8 प्रतिशत बढ़ा था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का कुल सेवा निर्यात 9,740 करोड़ डॉलर और कुल सेवा आयात 4,950 करोड़ डॉलर रहा है। इस प्रकार, तिमाही के दौरान सेवा क्षेत्र में भारत का व्यापार लाभ 4,790 करोड़ डॉलर हो गया है।

Next Post

पहली तिमाही में केंद्र का राजकोषीय घाटा बजट अनुमान का 17.89 प्रतिशत रहा

Fri Aug 1 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्र का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 2,80,732 करोड़ रुपये रहा जो बजट अनुमानित वार्षिक घाटे के 17.89 प्रतिशत के बराबर है। राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय से कुल आय के अंतर से तय होता है। वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को […]

You May Like