सेवानिवृत्त 42 रेलकर्मियों को विदाई, योगदान के लिए सम्मानित 

भोपाल। भोपाल मंडल में रेल सेवा से निवृत्त हुए 42 रेल कर्मचारियों की विदाई का कार्यक्रम गुरूवार को आयोजित हुआ. मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह में सभी को भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया. साथ ही, उन्हें गोल्ड मेडल, पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ पास, परिचय पत्र एवं उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड भी प्रदान किए गए.

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (कल्याण), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक सहित रेलवे यूनियन, संघ एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेन्स फेडरेशन के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. इस मौके पर एसबीआई बैंक एवं पीएनबी बैंक की ओर से सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन स्कीम के बारे में अवगत कराया गया.

Next Post

हंगामा: कंट्रोल दुकानों पर पहुंचे उपभोक्ता, लटके मिले ताले

Thu Jul 31 , 2025
ब्यावरा। शासन द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों से जून, जुलाई और अगस्त तीन माह का राशन उपभोक्ताओं को देने के आदेश हो चुके है. किंतु ब्यावरा क्षेत्र में अनेक उपभोक्ता राशन के बिना रह गये है. राशन से वंचित रहे उपभोक्ताओं को तीन माह का राशन देने प्रशासन द्वारा 31 […]

You May Like