इंदौर:हिंगोनिया खुर्द क्षेत्र में एक हिंदू युवक से ब्राह्मण युवती बनकर शादी करने और बाद में फरार हो जाने का मामला सामने आया है. आरोपी मुस्लिम महिला ने खुद को निकिता बताकर फरवरी 2024 में शादी की, जबकि उसका असली नाम नाजिया है.
वह पहले से विवाहित और एक बच्चे की मां है. विवाह के बदले युवक से तीन लाख रुपये भी लिए गए. शादी के कुछ समय बाद महिला की भाषा-व्यवहार से युवक को संदेह हुआ. अब मामला पुलिस में पहुंचा है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है. गिरोह की साजिश की आशंका जताई गई है
