
इंदौर. शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की एजुकेशन विंग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मैरियट होटल विजयनगर के सहयोग से रेडिसन चौराहा पर विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट अभ्यास किया.
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मनोज खत्री के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में चारों दिशाओं से आने वाले ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करते हुए स्टॉप लाइन, ट्रैफिक लेन और लेफ्ट टर्न क्लियरिंग को लेकर वास्तविक प्रबंधन किया. इस दौरान तख्तियों पर लिखे स्लोगनों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में मैरियट होटल की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.
