भोपाल। जिले में हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा कल बुधवार 30 जुलाई को जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय (CBSE, ICSE सहित) शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि, शिक्षकों को पूर्ववत विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। साथ ही पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य भी यथावत संचालित किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।
