
सागर।सागर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरखेड़ी के पास नदी के पुल पर पानी आने से मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, पुलिस बल और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है।
