बलरामपुर में मकान की दीवार गिरने से आठ साल की बच्ची की मौत, तीन घायल

बलरामपुर 26 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में शनिवार तड़के एक जर्जर मकान की दीवार गरने के कारण एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके माता-पिता और दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय प्रमोद रवि अपनी पत्नी सुनीता देवी (34) और तीन पुत्रियों राधा (10), काजल (9) और खुशबू (8) के साथ घर में सो रहे थे। तड़के करीब पांच बजे लगातार हो रही तेज बारिश के चलते पास ही स्थित एक खस्ताहाल मकान की दीवार अचानक उनके मकान पर आ गिरी, जिसके कारण पूरा परिवार मलबे में दब गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक खुशबू की मौत हो चुकी थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है।

 

 

Next Post

रीवा में पर्यटन कॉन्क्लेव में मिले हैं तीन हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव

Sat Jul 26 , 2025
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पिछले साल 23 अक्टूबर को रीवा में इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की थी तब 31 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे. आज पर्यटन कॉन्क्लेव […]

You May Like