मैनचेस्टर, 23 जुलाई (वार्ता) केएल राहुल (नाबाद 40) और यशस्वी जायसवाल (नाबाद 36) की सलामी जोड़ी की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ लंच तक बिना कोई विकेट गंवाये 78 रन बनाकर ठोस शुरुआत की।
आज यहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की भारतीय सलामी जोड़ी ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लंच के समय तक भारत ने 26 ओवर में बिना किसी नुकसान के 78 रन बना लिये। एल राहुल ने 82 गेंदों में चार चौकों की मदद से 40 रन और यशस्वी जायसवाल ने 74 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Next Post
युगांडा रग्बी विश्वकप 2027 के लिए एशिया/अफ्रीका प्ले-ऑफ की मेजबानी करेगा
Wed Jul 23 , 2025
कंपाला, 23 जुलाई (वार्ता) युगांडा रग्बी विश्व कप 2027 के लिए एशिया/अफ्रीका प्ले-ऑफ मैच की मेजबानी करेगा। यह मुकाबला मंडेला नेशनल स्टेडियम में 26 जुलाई को नामीबिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच खेला जायेगा। अफ्रीकी क्वालीफायर में जिम्बाब्वे से हारने वाले नामीबिया के पास यूएई के खिलाफ इस […]

You May Like
-
2 months ago
नालंदा मंदिर हादसे पर खण्डेलवाल ने जताया शोक
-
1 year ago
विक्रांत को यूं दी राहुल ने बड़ी जिम्मेदारी
