जबलपुर:मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-1 पर एक युवक को अचानक खून की उल्टियां होने लगी और उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दमतोड़ दिया।
युवा कौन है और कहां का रहने वाला है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है।
