सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल 

सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 सीधी-रीवा में बढ़ौरा शिव मंदिर के सामने आज दोपहर बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में चार वाहनों की भिडं़त हो गई। हादसे में बाइक में सवार एक किशोर की मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज दूसरे श्रावण सोमवार पर बढ़ौरा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ रही थी। बढ़ौरा शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिये गये जिला मुख्यालय के समीपी कुर्रवाह निवासी धरम यादव पिता अशोक यादव उम्र 15 वर्ष, रजनीश यादव पिता बृहस्पति यादव उम्र 18 वर्ष कुर्रवाह एवं अंकित जायसवाल पिता छोटेलाल जायसवाल उम्र 17 वर्ष कुर्रवाह बाइक में सवार होकर गये थे। पूजा अर्चना के बाद तीनों बाइक में सवार होकर बढ़ौरा शिव मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 मुख्य मार्ग पर आये तो वहां से गुजर रहा रसोई गैस सिलेण्डर से लोड ट्रक क्रमांक जीजे 19 वाई 4669 तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया। गैस वाहन की चपेट में बाइक सवार आये फिर इस वाहन की भिडं़त वहां से गुजर रहे टाटा 709 क्रमांक एमपी 53 जीए 3377, पिकअप 407 एवं कार क्रमांक एमपी 19 सीसी 3663 से हो गयी। सभी वाहन आपस में भिडऩे के कारण सडक़ हादसा बढ़ गया। हादसे की सूचना मिलने पर चुरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से आपस में भिड़े वाहनों को अलग किया गया। बाइक सवार तीनों लोगों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में दोपहर करीब 3:30 बजे इनके परीक्षण के पश्चात ड्यूटी डाक्टर द्वारा धरम यादव पिता अशोक यादव उम्र 15 निवासी कुर्रवाह को मृत घोषित कर दिया गया एवं घायल रजनीश यादव तथा अंकित जायसवाल निवासी कुर्रवाह को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। बढ़ौरा शिव मंदिर के सामने हुये भीषण सडक़ हादसे की विवेचना चुरहट पुलिस द्वारा की जा रही है।

Next Post

जापान के प्रधानमंत्री ने हार के बावजूद पद पर बने रहने की मंशा जताई

Mon Jul 21 , 2025
टोक्यो, 21 जुलाई (वार्ता) जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने आज हाउस ऑफ काउंसलर्स के चुनाव में मिली करारी हार के बावजूद पद पर बने रहने का संकल्प लिया। चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और उसके गठबंधन सहयोगी बहुमत हासिल करने में विफल रहे। 1955 में पार्टी की स्थापना […]

You May Like