जबलपुर: बरेला पुलिस ने चैक बाउंस के दो प्रकरणों में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि संजय सिंह पिता प्रियोत्तम सिंह निवासी गौर सालीवाडा थाना बरेला चैक बाउंस के प्रकरणों में न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए 2 प्रकरणों में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।
फरार वारंटी की तलाश की जा रही थी जो काफी समय से फरार था। गौर में दबिश देते हुये फरार वारंटी संजय सिंह पिता प्रियोत्तम सिंह निवासी गौर सालीवाडा थाना बरेला को पकडा गया। फरार वारंटी संजय सिंह को चैक बाउंस के प्रकरण के स्थाई वारंटों में गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
