मास्को 21 जुलाई (वार्ता) रूस में कामचटका प्रायद्वीप के तट पर रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रूसी विज्ञान अकादमी की एकीकृत भूभौतिकीय सेवा की कामचटका शाखा के अनुसार इस क्षेत्र में अब तक भूकंप के लगभग 30 झटके आ चुके है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 से 6.7 के बीच मापी गयी है। इनमें से सबसे तेज भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गयी थी।
रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने शुरुआत में सुनामी की चेतावनी जारी की थी और निवासियों से तटीय क्षेत्रों को खाली करने का आग्रह किया था। बाद में चेतावनी वापस ले गयी।
भूकंप से जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि 22 निरीक्षण टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों, ऊर्जा , चिकित्सा सुविधाओं सहित प्रमुख बुनियादी सुविधाओं का सर्वेक्षण किया।
