हैदराबाद करेगा दूसरे महिला कबड्डी विश्वकप की मेजबानी

हैदराबाद, 19 जुलाई (वार्ता) बिहार के हटने के बाद हैदराबाद तीन से 10 अगस्त तक चलने वाले महिला कबड्डी विश्व कप 2025 की मेजबानी करेगा।
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) द्वारा भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) के सहयोग से हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस विश्वकप में 14 टीमें भाग लेंगी। भारत के अलावा, ईरान, बंगलादेश, नीदरलैंड, जापान, पोलैंड, यूगांडा, केन्या, हंगरी, थाईलैंड, नेपाल, जर्मनी और अर्जेंटीना महिला कबड्डी विश्वकप के दूसरे संस्करण में भाग लेने की पुष्टि कर चुके हैं।
यह टूर्नामेंट मूल रूप से बिहार के राजगीर में आयोजित होना था, लेकिन राज्य द्वारा मेजबानी से हटने के बाद इसे हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया गया। हैदराबाद 2005 में एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी कर चुका है।
बिहार ने 2012 में पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप के पहले संस्करण की भी मेजबानी की थी। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था। भारत ने फाइनल में ईरान को 25-19 से हराकर खिताब जीता था।

Next Post

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा ने साय से की मुलाकात

Sat Jul 19 , 2025
रायपुर, 19 जुलाई (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शनिवार को उनके निवास कार्यालय में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर श्री अभिनव बिंद्रा ने सौजन्य भेंट की और श्री साय ने श्री बिंद्रा से छत्तीसगढ़ में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन, स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी एवं स्पोर्ट्स साइंस डेवलपमेंट के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा […]

You May Like