यूपी में स्वास्थ्य सेवायें बरबाद: अखिलेश

लखनऊ 18 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है।

उन्होने कहा कि गरीबों, मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को दर-दर भटकना पड़ता है। इलाज के अभाव में जान चली जा रही हैं भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा कर दी है। स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति के मामले में भाजपा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं है। सरकार मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को पर्याप्त बजट और संसाधन नहीं देती है, मरीजों को एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाती है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में मरीजों को सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर बिल्डिंगे खड़ी है, वहां पर पर्याप्त प्रोफेसर, डॉक्टर, तकनीकी स्टाफ और जरूरी सुविधाएं नहीं है। कई जिलों के मेडिकल कॉलेज केवल रेफर सेंटर बन कर रह गये है। राजधानी लखनऊ के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज भी गंभीर मरीजों को वेंटीलेटर नहीं दे पाते हैं। कई बार वेंटीलेटर के अभाव में मौत हो जाती है। भाजपा सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से जनता बेबस है।

 

Next Post

खेल को नियमित जीवन का हिस्सा बनाकर पुलिसकर्मी रह सकते है तनाव मुक्त: शाह

Fri Jul 18 , 2025
नयी दिल्ली 18 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार कहा कि सभी पुलिसकर्मी खेल को नियमित जीवन का हिस्सा बना कर तनाव से मुक्त भी रह सकते हैं और कार्य की गुणवत्ता में सुधार भी ला सकते हैं श्री शाह ने आज यहां ‘21वें विश्व […]

You May Like