हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत चौरई मेहगांव में मौत के बाद एक शव को दफना दिया गया था लेकिन बाद में हत्या की आशंका के चलते अब कब्र को खोद कर लाश को बाहर निकाला गया है, मामले को जांच में ले लिया है।
कुन्डम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि भूरा सिंह कुलस्ते का जमीनी विवाद चल रहा है इस बीच 6 मार्च को उसकी मौत होने पर उसे गांव में ही दफना दिया गया था, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की इसके बाद शव को बाहर निकाला गया है और मर्ग कायम कर पीएम को भिजवा दिया गया है,पीएम रिपोर्ट के आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई होगी।
